फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker's body found trapped in bushes

झाड़ियों में फंसा मिला श्रमिक का शव

Sat, 11 Jul 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found trapped in bushes
बांदा। मछली का शिकार करते समय केन नदी में बहे प्रवासी श्रमिक का शव दो दिन बाद झाड़ियों में फंसा मिला था। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के खैर का डेरा निवासी लालमन (35) पुत्र जागेश्वर बुधवार की शाम गांव में ही केन नदी किनारे मछली का शिकार कर रहा था।
विज्ञापन

पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद खोजबीन में जुटे रहे। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उसका शव पैलानी घाट केन नदी में झाड़ियों में फंसा मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में भाई गया प्रसाद ने बताया कि लालमन प्रयागराज में ईंट पाथने का काम करता था। लॉकडाउन में घर आया था। डोर से मछली पकड़ता और बेचकर खर्च चला रहा था। तैरना नहीं आता था। मृतक अपने पीछे पत्नी शिवकुमारी और एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार निवासी अख्तर (30) पुत्र सगीर अली का शव शनिवार की सुबह पुलिस को रेलवे स्टेशन परिसर में मिला। पिता का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। अक्सर घर से भाग जाता था। 15 दिन पूर्व घर से बिना बताए चला गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन का कहना है कि मृतक काफी दिनों से स्टेशन के आसपास दिखाई दे रहा था। कुछ दिनों से बीमार था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed