{"_id":"662e87b53ae3b5f023031bbf","slug":"worker-committed-suicide-by-hanging-himself-inside-the-house-banda-news-c-212-1-bnd1003-109902-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के अंदर मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के अंदर मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। घर के अंदर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी कल्लू उर्फ कलुवा (50) ने शनिवार को दोपहर के समय घर में छप्पर की बल्ली से अपने गमछे से फंदा लगा लिया। बड़ी बेटी सुनीता ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। चचेरे भाई बल्देव ने बताया कि कल्लू दिल्ली व पंजाब में रहकर कमाता था।
15 अप्रैल को वह निमंत्रण करने गांव आया था। उसके चार पुत्रियां हैं। इनमें सुनीता और ज्योति की शादी हो चुकी है। नीतू और खुशी अभी अविवाहित हैं। घर में पत्नी भोलिया है। तीन भाइयों में मझले नंबर का था। कल्लू ने किस कारण वश यह आत्मघाती कदम उठाया वह नहीं बता सके। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।