फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Work on new panchayats will start with 25 crores

25 करोड़ के साथ शुरू होगा नई पंचायतों का कार्य

Wed, 30 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Work on new panchayats will start with 25 crores
बांदा। अगले वर्ष से नई ग्राम पंचायतें 25 करोड़ रुपये के साथ अपनी पारी की शुरूआत करेंगी। यह बजट निवर्तमान ग्राम पंचायतों के खाते से उन्हें मिलेगा। निवर्तमान पंचायतों को 88 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें वह सिर्फ 63 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाईं।
विज्ञापन

जनपद में आठ विकास खंडों की 470 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया। प्रधानों के खातों से धन निकासी पर रोक लगा दी गई। विभागीय जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त से 43 करोड़ मिले थे। इसमें महज 32 करोड़ रुपये ही खर्च हुए। 11 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में धरे रह गए।
विज्ञापन

इसी तरह 14वें वित्त आयोग से 45 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें ग्राम पंचायतें महज 31 करोड़ रुपये ही खर्च कर सकीं। 14 करोड़ रुपये बकाया है। अब यह बजट नई ग्राम पंचायतें खर्च करेंगी। उन्हें ग्राम पंचायतों का खजाना खाली नहीं मिलेगा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि 14 व 15वें वित्त से पक्के निर्माण कार्य कराए जाते हैं। निवर्तमान ग्राम पंचायतें अपना पूरा पैसा नहीं खर्च कर सकीं। अब यह शेष धनराशि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed