फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Work as a public servant, Panchayat representative

लोक सेवक के रूप में काम करें पंचायत प्रतिनिधि

Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Work as a public servant, Panchayat representative
बांदा। पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को भाजपा ने ईमानदारी और लोक सेवक के रूप में काम करने की नसीहत दी है। कहा है कि आम लोगों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरें।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुखों का स्वागत हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और स्मृति चिह्न भेंट किए। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पंचायत चुनाव जिला संयोजक संतोष गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने जो काम अंजाम दिया है वह काबिले तारीफ है। इसी से इतनी बड़ी जीत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत समारोह में ये रहे शामिल
बांदा। स्वागत समारोह में जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, संतराम सिंह, श्वेता सिंह, रेखा सिंह, आशा वर्मा, प्रेमादेवी निषाद और मंजू देवी तथा ब्लॉक प्रमुखों में सोनू सिंह (बड़ोखर), दीप शिखा सिंह (तिंदवारी), राजकुमारी निषाद (जसपुरा), उर्मिला कबीर (महुआ), मनफूल पटेल (नरैनी), शंभू कोटार्य (बिसंडा), रावेंद्र गर्ग (कमासिन), रमाकांत पटेल (बबेरू) सहित प्रधान धीरेंद्र सिंह, अखिलेशनाथ दीक्षित, संजय सिंह, ममता मिश्रा, मनोज पुरवार, अशोक कुशवाहा, संतोष गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, आरिफ खां, वंदना गुप्ता, अतुल मोहन, विनीत गुप्ता, डॉ. पीएन वर्मा, निखिल सक्सेना, सचिन अग्निहोत्री, संजीव निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed