{"_id":"66e72c58dfb083ce7208aaa4","slug":"womens-hostel-will-open-soon-administrator-will-send-letter-to-bc-banda-news-c-212-1-bnd1004-115667-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जल्द खुलेगा महिला छात्रावास, बीसी को पत्र भेजेंगे प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जल्द खुलेगा महिला छात्रावास, बीसी को पत्र भेजेंगे प्रशासक
विज्ञापन
बांदा। पंडित जेएन महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन आखिर रंग लाया। रविवार को एडीएम अनशन स्थल पर पहुंचे और जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। उन्होंने जल्द महिला छात्रावास चालू कराने तथा कुलपति को पत्र भेजकर सीटें बढ़ाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अनशन खत्म किया।
पंडित जेएन महाविद्यालय के छात्र नेता शनि पटेल सहित कई छात्र अशोकलाट में सप्ताह भर से क्रमिक अनशन कर रहे थे। छात्रों की मांग थी कि पंडित जेएन महाविद्यालय में दो सेक्शन बढ़ाए जाएं और दशक भर से बंद महिला छात्रावास को तत्काल चालू कराया जाए। इसके लिए वह खून से राज्यपाल व कुलपति को पत्र भी लिख चुके हैं। एडीएम व प्राचार्य ने अनशनकारी छात्रों के साथ शनिवार को वार्ता की थी, पर विफल रही थी। रविवार को फिर एडीएम व कॉलेज प्रशासक राजेश कुमार अशोक लाट अनशन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को समझाया।
भरोसा दिया कि वह खुद कुलपति को पत्र लिखकर सीटें बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए कुछ दिन का मौका तो चाहिए। साथ ही उन्होंने महिला छात्रावास को अति शीघ्र चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशनकारी छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। इसके बाद छात्रों ने अनशन खत्म किया और महाविद्यालय में आकर पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्र नेता शनि पटेल ने कहा कि यह छात्रों की जीत है। उनकी मेहनत व आंदोलन रंग लाया। छात्रों के लिए वह आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर छात्र अनुज प्रजापति, रामदयाल, अमन सिंह, सुमित, अमित आदि उपस्थित रहे।