{"_id":"5c48b205bdec22738813a8b3","slug":"women-make-changes-make-the-future-bright","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बदलाव लाएं, भविष्य को उज्ज्वल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बदलाव लाएं, भविष्य को उज्ज्वल बनाएं
Wed, 23 Jan 2019 11:57 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिवदर्शन डिग्री कालेज में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स गोष्ठी संबोधित करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स गोष्ठी में छात्राओं ने आत्मरक्षा, उच्च शिक्षा, महिला सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों पर जोशीले अंदाज में संबोधन किए। कहा कि समय के साथ जरूरत भी यही है कि हम बालिकाएं और महिलाएं अपने में बदलाव लाएं। अपराजिता अभियान को सराहा भी।
विज्ञापन
गुरुवार को जसईपुर (तिंदवारी) स्थित शिवदर्शन डिग्री कालेज में हुई गोष्ठी में महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और स्वच्छता के मुद्दों पर भी मंथन हुआ। दीक्षा त्रिवेदी, नम्रता, सुमन और गुड़िया ने कहा कि अब महिलाएं या बालिकाएं अबला नहीं हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी और इंट्री है। रागिनी शुक्ला, आरती, आकांक्षा और महिमा ने कहा कि अपने अंदर आत्मविश्वास और खुद पर भरोसा हो तो महिलाएं किसी से कम साबित नहीं होंगी।
विज्ञापन
दीपाली, पूनम, अनामिका सहित छात्र स्माइल खां, आदर्श सिंह, अंकित, देवेंद्र पाल, शशांक विश्वकर्मा और सुधीर ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। डीएलएड की छात्रा दीक्षा त्रिवेदी ने नारी सुरक्षा पर भाषण दिया। इसे सभी ने सराहा। शिक्षक बुद्धविलास ने कहा कि स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति महिलाओं में सोंच बदलने से अच्छे विकसित समाज की कल्पना की जा सकती है। महिला हेल्पलाइन 1090 सहित प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण और महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कालेज प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय ने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान को बालिकाओं और महिलाओं के लिए बेहद प्रभावशाली बताया। बालिकाओं से कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करके अपना भविष्य संवारें।