फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women chased the police with sickles

Banda News: महिलाओं ने पुलिस को हंसिया लेकर दौड़ाया

Wed, 11 Sep 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women chased the police with sickles
करतल (बांदा)। रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार को घर के बाहर कंटीली झाड़ लगाकर कैद कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत करतल चौकी में की। चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंग परिवार की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को हंसिया लेकर दौड़ा लिया। बाद में किसी तरह चौकी प्रभारी ने स्थिति को संभाला और कैद परिवार को आजाद किया। इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंचमपुर के मजरा अमहा पुरवा निवासी अनिल राजपूत ने करतल चौकी में शिकायत की थी कि गांव के दबंगो ने उसके घर के सामने कंटीली बाड़ी लगा दी है। इससे उनका आवागमन बाधित हो गया है, वह घर में कैद हैं। चौकी इंचार्ज करतल रोशन गुप्ता हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और कैद परिवार को आहर निकालने का प्रयास किया। इस पर दबंग परिवार की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज समेत हमराहियों पर हमला कर दौड़ा लिया। चौकी प्रभारी ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद घर में कैद परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने बताया कि एक परिवार को मकान के अंदर कैद करने की सूचना आई थी। वह नक्शा नजरी बनाने के लिए वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed