फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women are the axis of development of home and society

घर और समाज के विकास की धुरी हैं महिलाएं

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women are the axis of development of home and society
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत छात्राओं को शपथ दिलातीं जीजीआईसी, बांदा प्रधानाचार्य बीना गुप - फोटो : BANDA
बांदा। महिलाएं अपनी सोच में परिवर्तन लाएं। हौसले के साथ नई दिशा की तरफ बढ़ें। समाज, घर और परिवार के विकास की महिला महत्वपूर्ण धुरी है। शिक्षित बनें और समस्याओं का डटकर सामना करें। उत्साह बढ़ाने वाला यह संबोधन जीजीआईसी, बांदा में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बीना गुप्ता ने दिया। उन्होंने छात्राओं को सामूहिक शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को कालेज में आयोजित अपराजिता गोष्ठी व शपथ ग्रहण में प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं टॉपर्स सूची में टॉप हो रही हैं। महिलाएं भी पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रोडवेज बसों से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। साइंस प्रवक्ता निमिषा रंजन ने कहा कि अशिक्षा सबसे बड़ी कमजोरी है। शिक्षित बनकर ही छात्राएं/महिलाएं नई मंजिल हासिल कर सकेंगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ दिलाई। लगभग सौ छात्राओं ने शपथपत्र भरे। इस अवसर पर प्रवक्ता निधि निगम, सालेहा खातून, अंतिमा श्रीवास्तव, अरुणा, पूनम, सविता, पूजा, तस्लीमा बानो, संगीता आदि शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed