{"_id":"688fa5dd6199ce4b85096c9e","slug":"women-are-being-attracted-to-bangles-with-work-and-kundan-banda-news-c-212-1-sknp1027-131050-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिलाओं को लुभा रहीं वर्क और कुंदन वाली चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिलाओं को लुभा रहीं वर्क और कुंदन वाली चूड़ियां
विज्ञापन
हरी चूड़ियां और मोती जड़े कंगन की खरीदती महिला।
- फोटो : स्रोत विभाग
बांदा। महेश्वरी देवी चौराहे से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित चूड़ी बाजार इन दिनों गुलजार है। मोती जड़े कंगन के साथ ही वर्क व कुंदन वाली चूड़ियां महिलाओं और युवतियों को खूब भा रही हैं। कांच की हरी प्लेन चूड़ियों की मांग ज्यादा है। सावन में हरा रंग सुहाग से जोड़कर देखा जाता है। इस कारण महिलाएं हरे रंग की चूड़ियों की खरीदारी करती हैं।
इन दिनों चूड़ी बाजार में मोती जड़े कंगन और हरी चूड़ियों की मांग अधिक है। वर्क व कुंदन वाली चूड़ियां खूब खरीदी जा रही हैं। युवतियों को गोल्डन डाट्स वाली चूड़ियां, ब्राइडल ग्रीन सेट के साथ ही ब्रेसलेट स्टाइल की चूड़ियां पसंद आ रही हैं। शहर से सटे मवई गांव की मीरा, महेश्वरी देवी मंदिर के समीप रहने वाली अंकिता और बन्योटा मोहल्ला निवासी सुनीता और फतेहपुर के भिटौरा निवासी प्रीती ने बताया कि हरी चूड़ियां सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। इस कारण हर साल सावन में हरी चूड़ियां खरीदती हैं। सुहागिन महिलाएं हरे रंग को सावन माह में विशेष महत्व देती हैं।
हाथ में मेहंदी रचाने का भी क्रेज
सावन में चारों ओर हरियाली नजर आती है। सुहागिन महिलाएं हरी साड़ी, हरा घांघरा और लहंगा-चुनरी पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही हाथ में मेहंदी भी रचाई जा रही है। शहर में संचालित ब्यूटी पार्लरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।