फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's condition deteriorates after childbirth; she dies.

Banda News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 16 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorates after childbirth; she dies.
बांदा। हरियाणा में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। लखनऊ से कानपुर लाते समय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव औदहा निवासी योगेश ने बताया कि वह हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। बीते 14 अक्तूबर को उसकी पत्नी रूबी (22) ने हरियाणा के अस्पताल में एक पुत्री को जन्म दिया। बेटी स्वस्थ है।
प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हरियाणा से लाकर उसे फतेहपुर में दिखाया। फिर कानपुर और बाद में लखनऊ दिखाया। फिर उसे लेकर कानपुर आ गए। यहां से वापस गांव आ रहे थे, रास्ते में बृहस्पतिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि पत्नी को हार्ट की भी समस्या थी।
विज्ञापन

बताया कि दो साल पहले उसने लव मैरिज की थी। उसके एक बेटी भी है। यह दूसरा बच्चा था। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि बीमारी के चलते महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed