फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman scorched by fire in Banda dies while being taken to hospital

Banda: आग से झुलसी विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप, जांच जारी

Sun, 13 Aug 2023 08:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में देर रात मौत हो गई। मायके पक्ष ने खाना बनाने को लेकर पति पर नशे में पीटकर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया था

विज्ञापन
Woman scorched by fire in Banda dies while being taken to hospital
आग से झुलसी विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा में पति से हुए विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में देर रात मौत हो गई। मायके पक्ष ने खाना बनाने को लेकर पति पर नशे में पीटकर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया था। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में शनिवार को दोपहर जोगमाया (30) के कपड़ों में अचानक आग लग गई थी। धुआं उठता देख उसकी भतीजी आकांक्षा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके भी हाथ झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को ठिलिया में लिटाकर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसके भाई गाजीपुर थाना नरैनी निवासी योगेंद्र ने बताया कि पति मुकेश से विवाद होने पर उसने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया था। पति ने तैश में आकर आग लगा दी। हालांकि ससुरालियों ने बताया कि आपसी विवाद के बाद विवाहिता ने खुद आग लगाई है। 

विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय देर रात विवाहिता ने दम तोड़ दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। योगमाया के दो पुत्र हैं। पति मुकेश मजदूरी करता है। घटना के संबंध में शहर कोतवाल मनोज शुक्ल का कहना है मृत्यु पूर्व विवाहिता के बयान लिए गए हैं। बयान के आधार और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ठेलिया से विवाहिता को ले जाने का वीडियो वायरल
शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में हुई घटना पर जली हुई विवाहिता को ठेलिया से मोहल्ले तक पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि इस संबंध में मृतका के ममेरे भाई प्रमोद का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया था। एंबुलेंस पहुंची भी थी। चूंकि उनका घर खुटला मोहल्ले में पहाड़ तले है वहां एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती। इसलिए वह विवाहिता को लेकर मोहल्ले की सड़क तक ठेलिया में लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed