फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman jumped from Chilla Bridge, police saved her

Banda News: महिला ने चिल्ला पुल से लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Fri, 11 Jul 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped from Chilla Bridge, police saved her
बांदा। चिल्ला पुलिस ने यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बचा लिया।
विज्ञापन

चिल्ला थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरेठीकला गांव की रहने वाली गुड्डन (30) ने गुरुवार को दोपहर यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल लिया। महिला के पति जयकरन ने बताया कि महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। पूर्व में भी वह खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है।

महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील रवैया अपनाते हुए काउंसिलिंग कराई। उसे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और परिवार व समाज से जुड़ाव बनाए रखने जैसे विषयों पर समझाया गया। परिजनों को भी महिला को भावनात्मक रूप से सहयोग देने पर उसके साथ सहानुभूति व्यवहार करने व घर का वातावरण सकारात्मक और तनावमुक्त बनाए रखने के लिए समझाया गया। महिला को बचाने में गोताखोर रिंकू निषाद, पप्पू निषाद आदि रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed