{"_id":"696bd09aa999994b7402b14f","slug":"woman-hangs-herself-after-being-reprimanded-for-putting-less-oil-in-vegetables-banda-news-c-12-lko1103-1397113-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सब्जी में कम तेल डालने के लिए टोका तो महिला फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सब्जी में कम तेल डालने के लिए टोका तो महिला फंदा लगा दी जान
Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव में शुक्रवार रात महिला को सब्जी में कम तेल डालने की बात पर टोका तो वह नाराज हो गई। रसोई का काम छोड़कर कमरे में जाकर फंदा लगा जान दे दी। हालांकि महिला के परिजन ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बांदा जिले की कनवारा निवासी ओम नारायण मिश्रा की 27 वर्षीय पुत्री रोशनी का विवाह सात मार्च 2019 को नामामऊ गांव के सौरभ दीक्षित के साथ हुआ था। ससुरालीजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उसका ससुरालियों से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह पांच वर्षीय पुत्र यश और तीन वर्षीय पुत्र विनायक को लेकर छत पर बने कमरे में चली गई थी।
बच्चों के सो जाने के बाद उसने नायलॉन की रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति सौरभ रात में जब कमरे में पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला के पिता पिता ओम नारायण ने बताया कि दामाद सौरभ शराब का लती है और नशे में पुत्री को पीटकर प्रताड़ित करता था। वह अक्सर रुपये लाने की मांग करता था। शादी के बाद से ही ससुर कमलेश दीक्षित बाइक, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान की मांग करते आ रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने उनकी पुत्री की हत्या कर शव लटका दिया।
सीओ प्रगति यादव और थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुरालीजन से पूछताछ में पता चला कि रोशनी रात को खाना बना रही थी। तभी पति ने सब्जी में तेल कम डालने की बात कही तो वह विवाद करने लगी। इसके बाद महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पति सौरभ और उसके पिता कमलेश दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।