{"_id":"ecf714212f2295ba0fc8d6227b46ff3b","slug":"woman-hanging-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती फांसी पर झूली, दो ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती फांसी पर झूली, दो ने जहर खाया
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव में ज्ञानवती (38) पत्नी भगवानदीन ने सोमवार को सूने घर में छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। स्कूल से लौटे पुत्र राजेश व बृजेश ने शव फांसी पर टंगा देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई बरहाई (भरतकूप, चित्रकूट) निवासी बासदेव ने बताया कि घटना के बाद से पति भगवानदीन फरार है। हालांकि उसने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार किया।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव निवासी रामकैलाश (18) पुत्र बद्री प्रसाद ने सोमवार को शाम जहर खा लिया। एक अन्य घटना में नीतू (17) पुत्री मइका निवासी बिसंडा ने सोमवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन