फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman hanged herself in her maternal home

मायके में महिला ने फांसी लगा दी जान

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in her maternal home
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में गुरुवार की शाम 28 वर्षीय विधवा पूनम देवी पत्नी अरविंद ने घर की अटारी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मृतका के पास सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस इसका विवरण बताने से इनकार कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता जगदीश ने बताया कि पूनम की शादी छह साल पूर्व भदेहदू गांव में अरविंद पटेल के साथ हुई थी। करीब चार साल पूर्व अरविंद की मुंबई में ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। तब से पूनम मायके में रह रही थी। पति की मौत से परेशान थी। पिता ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

वह खेत में था और मां शिवकुमारी चित्रकूट रिश्तेदारी में गई थी। गुरुवार को शाम घर लौटने पर पूनम का शव फंदे पर लटका मिला। छह बहनों में पांचवें नंबर की थी और खेतीबाड़ी में उनके साथ हाथ बंटाती थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी ने बताया कि पूनम के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के न आने पर युवक फांसी पर झूला
खप्टिहा कलां। गर्भवती पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध मजदूर पेशा युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव में राकेश यादव (28) पुत्र बिंदादीन ने गुरुवार की रात घर में अटारी में अंगौछे से फांसी लगा ली। शुक्रवार को सुबह बहन सविता ने फंदे पर शव लटका देखा।

मृतक के चाचा कुबेर यादव ने बताया कि राकेश की शादी दो साल पूर्व कौहारी (एमपी) गांव की रामकली से हुई थी। नवरात्रि में वह घर चली गई। फिर वापस नहीं आई। इसी से वह परेशान था। तीन भाइयों में बड़ा और खेतिहर मजदूर था। थाना उप निरीक्षक अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed