{"_id":"66576f13da0d40d9150ca79c","slug":"woman-dies-in-vehicle-collision-son-critical-banda-news-c-212-1-sknp1006-111131-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, बेटे की हालत गंभीर है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी रुक्मणि (55) पत्नी ओम प्रकाश अपने पुत्र कल्लू (24) के साथ चचेरी बहन के घर हरदौली गांव में गई थीं, मंगलवार को बेटे के साथ लौटते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। टक्कर मारने वाला अपने वाहन के साथ मौके से भाग निकला। राहगीरों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की शाम रुक्मणि की मौत हो गई। कल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जेठ जगदीश ने बताया कि ओम प्रकाश किसानी करते हैं। उनके चार बेटे हैं। वहीं, चिल्ला थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि रुक्मणि के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।