{"_id":"68bdd19217c3ee2f2d034d94","slug":"woman-dies-due-to-deteriorating-condition-accused-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1027-132916-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला की हालत बिगड़ने से मौत, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला की हालत बिगड़ने से मौत, हत्या का लगाया आरोप
Mon, 08 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
मनीषा। स्रोत- परिजन।
बांदा। बीमारी के चलते महिला की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल आने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। उधर, मायके पक्ष से आए भाई ने बाइक न देने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के भरथा पुरवा बल्लान गांव निवासी नीरज वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा (23) की तबीयत खराब चल रही थी। उसे अस्पताल में दिखाने के लिए रुपयों की व्यवस्था कर रहे थे। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे उसे लेकर अस्पताल आने की तैयारी की जा रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बबेरू निवासी मायके से आए भाई बुद्धविलास ने बताया कि जुलाई 2024 में उन्होंने अपनी बहन मनीषा की शादी की थी। शादी के बाद वह बीमार हो गई थी, तो उसे वह घर ले आए थे। यहां इलाज कराने के बाद वह ठीक हो गई थी, तो उसे आठ माह पहले ससुराल छोड़ गए थे।
विज्ञापन
भाई का आरोप है कि ससुरालियों ने बाइक न देने पर उन्होंने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। मनीषा के बच्चे नहीं हैं। पति नीरज वर्मा खेती किसानी करता है। नीरज के बड़े भाई लवलेश को मनीषा की मौसेरी बहन अनीता ब्याही हैं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते मौत हुई है। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।