{"_id":"63f122c7bedd3ac5530ec1ad","slug":"woman-dies-after-being-scolded-by-mother-in-law-and-husband-banda-news-c-12-1-86107-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: सास और पति के डांटने पर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: सास और पति के डांटने पर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी, मौत से मचा कोहराम
Sun, 19 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में कामकाज को लेकर सास और पति ने महिला को डांट दिया। इससे क्षुब्ध महिला ने गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर कोर्रही गांव स्थित कुएं में छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर पति ने घर में रखा जहर खा लिया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी विनीता (21) को कामकाज को लेकर सास प्रेमा और पति अजय कुशवाहा ने शनिवार की सुबह डांट दिया। इससे क्षुब्ध विनीता ने कोर्रही गांव में कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर विनीता के पति अजय कुशवाहा (28) ने घर में रखा जहर खा लिया।
उसकी हालत बिगड़ती देख मां प्रेमा देवी ने छोटे बेटे विजय कुशवाहा को बुलाया और अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने पुलिस कर्मियों की मदद से विनीता का शव कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विनीता का मायका बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में है।
विज्ञापन
पिता संतोष ने पुलिस को बताया कि विनीता की शादी मई 2022 में अजय के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते यह घटना हुई है। सीओ बबेरू राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर सास और पति ने डांट दिया था। इसी के चलते महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है।