{"_id":"662fea9d2c0131bb0d046004","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-109932-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। पति की प्रताड़ना से आजिज महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने अतर्रा कोतवाली में दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अतर्रा कोतवाली के महोतरा गांव निवासी सोना (28) ने रविवार की देर शाम घर में साड़ी से लकड़ी की बल्ली से फंदा लगा लिया। पति तेज कुमार ने बताया कि वह गांव में एक घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। बिजली न होने पर वह घर चला आया था। पत्नी ने उसे बच्चे को बाहर तक टहलाने के लिए कहा था। लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली। उधर, तरहुवां गांव से आए सोना के बड़े भाई फूलचंद्र ने बताया कि फरवरी 2023 में बहन की शादी तेज कुमार के साथ की थी।
उसका तीन माह का एक बच्चा भी है। पति तेज कुमार टाइल्स मिस्त्री है। शराब का लती है। सोना शराब पीने से मना करती थी, जिस पर वह उसे प्रताड़ित करता था। भाई ने पति पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। सोना के पिता इंद्रजीत ने अतर्रा कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।