{"_id":"68d2f10e16dab0857c0b82a4","slug":"woman-accuses-husband-and-father-in-law-of-assaulting-her-outside-mosque-banda-news-c-212-1-sknp1006-133813-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने पति और ससुर पर मस्जिद के बाहर मारपीट करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने पति और ससुर पर मस्जिद के बाहर मारपीट करने का लगाया आरोप
Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति और ससुर पर मस्जिद के बाहर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। तरह-तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मस्जिद के बाहर हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले की रहने वाली तरन्नुम निशां ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुर ने मस्जिद के बाहर सरेआम उसका हाथ पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसका शौहर अधिवक्ता है। उसने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। जबकि उससे एक बच्चा भी है। घटना शुक्रवार की मस्जिद के बाहर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। महिला का आरोप है कि उसका शौहर उसे प्रताड़ित करता है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि महिला की तहरीर ली गई है। शौहर व उसके ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।