फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   " Without Ramkaj Kinhe , where relaxation Mohin '

‘रामकाज कीन्हे बिना, मोहिं कहां विश्राम’

Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
" Without Ramkaj Kinhe , where relaxation Mohin '

बेंदाघाट। कुरसेजाधाम में रामकथा के सातवें दिन मानस

विज्ञापन
वक्ता विजय कौशल महराज ने सुंदर कांड प्रसंग सुनाते हुए भक्त हनुमान कथा का वर्णन किया।

शनिवार को मानस वक्ता ने कहा कि सीता की खोज में हनुमान ने समुद्र पार कर रावण की सोने की लंका जलाकर राख कर दी। रास्ते में सुरसा नामक राक्षसी भी उन्हें नहीं रोक पाई।

समुद्र लांघते समय मैनाक पर्वत ने पानी से ऊपर आकर हनुमान से विश्राम करने विनती की। लेकिन हनुमान ने कहा कि सीता की खोज के बिना वह विश्राम नहीं कर सकते।

लंका में प्रवेश करते समय लंकनी नामक राक्षसी को उन्होंने घूंसा मारकर बेहोश कर दिया। इस पर लंकनी को अपने पूर्व जन्म की याद आ गई। जिसमें उसे श्राप दिया गया था कि भगवान राम के दूत द्वारा घूंसा मारने से उसे राक्षसी योनि से मुक्ति मिलेगी।

हनुमान से मिलकर विभीषण को भी श्रीराम से मिलने का पूरा भरोसा हो गया था। अशोक वाटिका में सीता से हनुमान की भेंट का प्रसंग भक्ति भाव से सराबोर रहा।

आईटीबीपी आईजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि रविवार को कथा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी। इसके बाद रामलीला व मुफ्त मेडिकल शिविर लगेगा। इसमें त्वचा व हृदय रोगों का इलाज किया जाएगा।

29 फरवरी को भंडारा होगा। कुरसेजाधाम मंहत परमेश्वर दास, मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, विधायक डा.गोविंद सिंह (लखनऊ), सत्यपाल सिंह जादौन (भिंड), एसपी सतना मिथलेश शुक्ला, न्यायाधीश डीके सिंह, डीआईजी देवदत्त सिंह, शिवगोपाल सिंह, डा.देव सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, दीपक सिंह गौर, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed