फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wind in the hundred meters , Santoshi , Awadh and light topper

सौ मीटर में पवन, संतोषी, अवध और ज्योति अव्वल

Fri, 19 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 19 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wind in the hundred meters , Santoshi , Awadh and light topper

बांदा। रंगारंग कार्यक्रमों, परेड और मार्चपास्ट के

विज्ञापन
बीच जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। विभिन्न पोशाकों और वेशभूषा में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर और प्राइमरी स्तर के खेलकूद मुकाबले हुए।

शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में डीएम सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर और तिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने क्रीड़ाध्वज फहराया। मार्चपास्ट की सलामी ली।

शांतिदूत कबूतर छोड़े। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। संचालन कर रहे विधु त्रिपाठी और धौसड़ गांव के छात्र राहुल ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।

खेलकूद में 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में पवन कुमार (कैरी, बिसंडा) प्रथम, बलराम (सिंहपुर, बिसंडा) द्वितीय और शादाब खां (गोयरा, बड़ोखर) तृतीय रहे। बालिकाओं में संतोषी (धौंसड़, तिंदवारी) प्रथम, आशू (पल्हरी, नरैनी) द्वितीय और हिमांशी (समगरा, बबेरू) तृतीय रहीं।

प्राइमरी की 100 मीटर दौड़ बालक में अवध (खानपुर, महुआ) प्रथम, श्रीकृष्ण (रमपुरवा, नरैनी) द्वितीय और अनिल (नौहाई, कमासिन) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति (समगरा, बबेरू) प्रथम, विमला (बरुआ कालिंजर, नरैनी) द्वितीय और हिमांशी (बरुआ, कालिंजर) तृतीय रहे।

50 मीटर बालक दौड़ में अवध (खानपुर) प्रथम, अमरजीत (नौहाई) द्वितीय और श्रीकृष्ण (रमपुरवा) ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में हिमांशी (बरुआ कालिंजर) को पहला, ज्योति (समगरा) को दूसरा और ललिता (इंगुवा, कमासिन) को तीसरा स्थान मिला।

इससे पहले बीएसए ओपी त्रिपाठी ने डीएम की अगुवानी की। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने भी डीएम का स्वागत किया। मिशन पहचान परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और स्कूलों के टीचर को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया।

इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, एबीएसए सुनील द्विवेदी, शिवऔतार, राजीव प्रताप तोमर, व्यायाम शिक्षक और वीरेंद्र सिंह गौतम, केतराम पाल, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, जयकिशोर दीक्षित, दिलीप, कमल सिंह, सरोज मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बाला शुक्ला आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन मिशन पहचान प्रतियोगिता के विजेता स्कूली बच्चों और उनके अध्यापकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया। इनमें धर्मेश मिश्र, रामगोपाल, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, रणवीर सिंह, शोभा देवी समेत 26 अध्यापक शामिल थे।

डीएम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने गुरुजनों से कहा कि बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा ने डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed