फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Will take decisive steps if demands are not accepted till 30

30 तक मांगें न मानीं तो उठाएंगे निर्णायक कदम

Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will take decisive steps if demands are not accepted till 30
Will take decisive steps if demands are not accepted till 30 - फोटो : BANDA
बांदा। पुरानी पेंशन बहाली के मुख्य मुद्दे समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी और शिक्षकों की लखनऊ में 30 नवंबर को हो रही रैली को प्रभावी बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शिक्षक संगठनों ने सरकार को खबरदार किया है कि लखनऊ महारैली के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो उनके संगठन राजनीतिक निर्णय भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोसायटी भवन में उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ बांदा इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सांसद और विधायक पुरानी पेंशन के हकदार हैं, लेकिन 62 वर्ष की उम्र तक सेवा करने वाले शिक्षक व कर्मियों का हक छीन लिया गया। शिक्षामित्रों और 60 हजार में अनुदेशकों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रसोइया भी इसमें शामिल हैं। शिक्षक कैशलेस चिकित्सा से वंचित हैं। संविलयन और एनजीओ छटनी के द्वारा सरकार निजीकरण लाकर नौकरी से दूर कर रही है। प्रमोशन और ट्रांसफर सालों से ठप हैं। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक और कर्मी ने समय को न पहचाना तो पछतावा होगा। सरकार को यह भी चेतावनी दी कि लखनऊ रैली के बाद मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन राजनीतिक निर्णय भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारैली के लिए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देशों का हवाला देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कहा कि बांदा से प्राथमिक शिक्षक संघ 15 बसें लखनऊ ले जाएगा। अन्य संगठन अलग वाहनों की व्यवस्था कर रहे हैं। बताया कि यह आंदोलन कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले किया जा रहा है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह, संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित सहित केपी सिंह, राजेश तिवारी, राजवीर सिंह, छोटेबाबू प्रजापति, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, आशुतोष गौतम, राजेश यादव, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, संतोष सविता, इंद्रजीत निषाद, विवेक यादव, अंजना तिवारी, शशांक शेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed