{"_id":"686422c2f30fe0d59f02a7e3","slug":"will-have-to-wait-more-for-the-mini-buses-of-transport-corporation-banda-news-c-212-1-bnd1004-129109-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: परिवहन निगम की मिनी बसों के लिए करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: परिवहन निगम की मिनी बसों के लिए करना होगा और इंतजार
Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज की मिनी बसों में सफर करने के लिए अभी यात्रियों को और इंतजार करना होगा। दरअसल परिवहन निगम के पास चालक और परिचालकों की संख्या कम होने की वजह से 24 मिनी बसों की नई खेप नहीं भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि चालक-परिचालक उपलब्ध होने पर ही नई बसें भेजी जाएंगी।
परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर बांदा, महोबा, हमीरपुर और राठ डिपो में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इन रोजगार मेलों के जरिए संविदा पर चालक और परिचालकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। 65 संविदा परिचालकों की भर्ती हो चुकी है, बावजूद इसके रोडवेज चालक परिचालकों की कमी से जूझ रहा है।
वर्तमान समय में निगम के पास संविदा में 234 चालक व 171 परिचालक, 54 आउटसोर्स कर्मचारी, नियमित परिचालक 12 और 15 नियमित चालक हैं। रोजगार मेले के माध्यम से 65 परिचालकों को भर्ती की गई है, लेकिन यह संख्या नाकाफी है। अब भी रोडवेज को 237 परिचालकों और 294 चालकों की जरूरत है।
विज्ञापन
बांदा परिवहन निगम के एआरएम मुकेश बाबू गुप्ता का कहना है कि चालकों और परिचालकों की संख्या पूरी हो जाने के बाद ही 24 नई मिनी रोडवेज बसें उपलब्ध हो सकेंगी। इन बसों को ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर भेजे जाने की योजना है। वर्तमान में 140 रोडवेज बसों का बेड़ा है। इनमें चार जनरथ बसें भी शामिल हैं। चालक और परिचालकों उपलब्ध हो जाने के बाद नई मिलने वाली 24 मिनी रोडवेज बसों को मिलाकर 164 बसें होंगी। इससे किसी भी रूट पर रोडवेज बसों की संख्या कम नहीं होगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।