{"_id":"64ecf05f20f850969806efd7","slug":"wifi-found-closed-in-school-children-weak-in-english-banda-news-c-212-1-sknp1008-1936-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूल में बंद मिला वाईफाई, अंग्रेजी में बच्चे कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूल में बंद मिला वाईफाई, अंग्रेजी में बच्चे कमजोर
विज्ञापन
बांदा। विद्यालयों में वाईफाई का प्रयोग ठीक नहीं हो रहा है और न ही सामानों के रखरखाव को लेकर को व्यवस्था ठीक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी लापरवाही की जा रही है। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में सरकारी स्कूल में यह लापरवाही समाने आई है।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक के लामा गांव में पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय भाग-1 का औचक निरीक्षण किया। बच्चों से सवाल जवाब कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। वाईफाई बंद मिलने पर नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। प्राथमिक विद्यालय लामा प्रथम एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय लामा गांव का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने मिड-डे-मील की गुणवत्ता व स्कूल में पेयजल व्यवस्था देखी। अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका, अन्य व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। कहा कि विद्यालय में अनुपस्थित बच्चों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति करायी जाए। विद्यालय कक्ष के अंदर बंद पड़े वाईफाई पर नाराजगी जाहिर की। कक्ष के बाहर लगाये जाने के निर्देश दिये। कक्षा-6 के बच्चों से हिन्दी की पुस्तक पढ़ाई और हिन्दी व्याकरण व विलोम शब्द आदि के बारे में प्रश्न किया। कक्षा-8 के बच्चों से अंग्रेजी तथा संस्कृत भाषा की जानकारी ली। अंग्रेजी शिक्षक को सुधार लाने को कहा। परिसर व शौचालय आदि में नियमित रूप से सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। बीएसए प्रिन्सी मौर्य, ग्राम प्रधान सहित शिक्षक मौजूद रहे।