फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife attacked with knives for divorce

तलाक के लिए पत्नी पर चाकुओं से हमला

Mon, 02 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wife attacked with knives for divorce
चाकू के घाव दिखाती पत्नी। - फोटो : BANDA
बांदा। तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी का विरोध करने पर पति आपा खो बैठा। पत्नी के हाथों में चाकू से कई वार कर दिए। अपने भाई (जेठ) के साथ मिलकर मारा पीटा। पुलिस ने पति और जेठ के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी आधा दर्जन नाबालिग पुत्रियों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पति और जेठ की गिरफ्तारी की फरियाद की।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की शाहजहां (40) ने बताया कि उसके पति लुकमान का गांव में ही किसी महिला से अवैध संबंध हैं। उससे शादी करना चाहता है। वह ताने देता है कि उसके छह बेटियां हैं। बेटा नहीं हुआ। दर्ज कराई रिपोर्ट में शाहजहां ने कहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे घर के दरवाजे पर पति लुकमान ने उसे तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए बदसलूकी की।
विज्ञापन

उसने छह बच्चियों का हवाला देकर दूसरी शादी न करने और तलाक का विरोध किया। इस पर पति लुकमान और जेठ इलियास ने जमकर मारापीटा। जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। पुलिस ने पति और जेर के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अपनी छह पुत्रियों के साथ मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा से उनके कार्यालय में बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया गया। वह रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहा है। शाहजहां ने अपने दोनों हाथों में चाकू के घाव भी पुलिस अधीक्षक को दिखाए। पुलिस अधीक्षक ने बिसंडा थानाध्यक्ष को तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पति की प्रताड़ना की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने आई पत्नी और उसके बच्चे।

पति की प्रताड़ना की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने आई पत्नी और उसके बच्चे।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed