फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Who was giving bribe to agricultural officer, investigation started

कृषि अधिकारी को रिश्वत कौन दे रहा था, जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Who was giving bribe to agricultural officer, investigation started
बांदा। रिश्वत लेने के वायरल हुए गुमनाम वीडियो पर जांच से पहले ही प्रभारी अपर जिला कृषि अधिकारी और लिपिक निलंबित कर दिए गए। अब विभागीय जांच शुरू हो गई है। फिलहाल विभाग और जांच अधिकारी यह पता करने में जुटे हैं कि वीडियो वायरल करने वाला कौन है?
विज्ञापन

विकास भवन स्थित जिला कृषि कार्यालय में प्राविधिक सहायक/प्रभारी अपर जिला कृषि अधिकारी नाथूराम व कनिष्ठ लिपिक यशवंत सिंह का रिश्वत लेते हुए एक गुमनाम वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की जानकारी में आया तो उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया। दोनों को उप निदेशक कृषि रक्षा इकाई कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। प्रभारी अपर जिला कृषि अधिकारी नाथूराम की जांच कृषि उप निदेशक राम प्रसाद माथुर और लिपिक की जांच भूमि संरक्षण अधिकारी शैलेंद्र वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार का कहना है कि फिलहाल वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि रिश्वत देने वाला कौन है? अलबत्ता ऐसी कुछ बातचीत सुनाई दे रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि किस काम के लिए और किस व्यक्ति द्वारा पैसा दिया जा रहा है। हालांकि वीडियो में अपर कृषि अधिकारी को हाथ में रुपये लेकर गिनते देखा जा रहा है।

उधर, संयुक्त कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार का कहना है कि वीडियो के आधार पर निलंबन की कार्रवाई करने के बाद जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में रिश्वत देने वाला व्यक्ति नजर नहीं आ रहा। न ही किसी ने ऐसी कोई शिकायत की। जांच अधिकारी रिश्वत देने वाले व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। यह बात सही साबित हुई तो अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, इस संबंध में अपर कृषि अधिकारी नाथूराम वर्मा ने रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह वायरल वीडियो में अपना खुद का पैसा लिए हुए हैं।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed