फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the relationship broke for dowry, the girl committed suicide

Banda News: दहेज के लिए टूटा रिश्ता तो युवती ने दी जान

Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
When the relationship broke for dowry, the girl committed suicide
बांदा। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर आरोपी वर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कशिया डेरा अमलोर गांव निवासी फूलकुमारी (19) ने रविवार को सुबह पौने 11 बजे अपने घर के अंदर कमरे के दरवाजे बंद कर दुपट्टे से लोहे के पाइप से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके माता-पिता समेत भाई-बहन खेत गए थे। दोपहर एक बजे उसकी बड़ी बहन रीमा खेत से लौटी तो उसके कमरे का दरवाजा बंद पाया। उसने खिड़की से झांका तो फूल कुमारी फंदे से लटक रही थी। उसने पड़ोसियों और अपने पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पीछे की दीवार से कूदकर कमरे में दाखिल हुए और शव को बाहर निकाला। पिता चंद्रपाल निषाद ने बताया कि वह खेतिहर मजदूर है। बटाई में खेती किसानी करता है। उसकी पुत्री और पड़ोस के युवक रोहित से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवालों को पता चलने पर दोनों की शादी करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि में रस्म करनी थी। तभी रोहित और उसके घर वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी। जिसे पूरा कर पाने में उसने असमर्थता जताई। इस पर रोहित ने शादी से इन्कार कर दिया। यह बात फूलकुमारी को पता चल गई। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता चंद्रपाल निषाद ने आरोपी रोहित के खिलाफ पैलानी थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी।

थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पिता की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने और दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रोहित सूरत में कमाता है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed