{"_id":"67cf3800ea9eaaf81f0f470b","slug":"when-the-children-objected-to-the-father-returning-home-drunk-he-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-123311-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में घर पहुंचे पिता को बच्चों \nने टोका तो फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में घर पहुंचे पिता को बच्चों ने टोका तो फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। नशे में घर पहुंचे युवक को उसके बच्चों ने हंगामा मचाने से मना किया तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बेटा उसे खाने के लिए बुलाने गया तो वह फंदे से लटका मिला।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार (40) ने रविवार की रात साढ़े आठ बजे घर के अंदर साड़ी से छत के छल्ले से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसका पुत्र आदित्य खाना खाने के लिए बुलाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके पिता फंदे से लटके मिले।
छोटे भाई रामबाबू व पुत्र आदित्य ने बताया कि रात में विजय नशे की हालत में घर आए थे। वह प्रतिदिन नशे में घर आते थे और हंगामा करते थे। उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उसके एक पुत्र एक पुत्री है। पत्नी रामू देवी है।
विज्ञापन
पिता बैजनाथ बबेरू डाकघर से पोस्टमैन पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। विजय भी डाकघर में प्राइवेट में डाकिए का काम कर लेता था। पिता के पास साढ़े तीन बीघा जमीन भी है। बबेरू कोतवाली प्रभारी जयचंद सिंह ने बताया कि बेटे ने नशे में हंगामा करने से मना करने पर यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।