{"_id":"68a7728440d4e3490702207b","slug":"when-father-scolded-daughter-for-fighting-with-mother-daughter-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-sknp1006-132019-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां से झगड़ने पर पिता ने डांटा तो बेटी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां से झगड़ने पर पिता ने डांटा तो बेटी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो10- आरती। स्रोत- परिजन।
बांदा। रोटी बनाने के लिए मां-बेटी के बीच बुधवार की शाम कहासुनी हो गई। इस पर पिता ने दोनों को डांट दिया। इससे नाराज बेटी ने जहर खा लिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव निवासी चैतू वर्मा ने बताया कि बेटी आरती (16) ने बुधवार की शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पिता ने कर्वी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की रात 11 बजे दम तोड़ दिया।
चैतू वर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम आरती व उसकी मां गुड़िया घर में खाना बना रही थीं। रोटी बनाने के लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर चैतू ने दोनों को डांट दिया। इससे नाराज होकर आरती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता खेतिहर मजदूर है। आरती दो भाइयों में इकलौती बहन थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि घटना चित्रकूट जिले की है। उसकी मौत मेडिकल कॉलेज में हुई, इसलिए बांदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।