फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water supply from Ora Pump Canal begins.

Banda News: ओरा पंप कैनाल से जलापूर्ति शुरू

Mon, 03 Aug 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water supply from Ora Pump Canal begins.
पहाड़ी (चित्रकूट)। तकनीकी खामी से बंद ओरा पंप कैनाल से सोमवार को जलापूर्ति शुरू हो गई। सीडीओ डीपी पाल ने सोमवार को कैनाल का जायजा लिया था। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित मिली। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों से वार्ता की।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ किसानों ने पहाड़ी फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी थी। सीडीओ के निर्देश पर आपूर्ति बहाल कराई। ओरा पंप कैनाल चालू होते ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। अब इस कैनाल के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया कि कुल 20 राजकीय नलकूपों में से 18 क्रियाशील हैं। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्बाध जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अधिशासी अभियंता, सिंचाई प्रखंड प्रथम ने बरूआ बांध और चिल्लीमल पंप कैनाल से जलापूर्ति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सिंचाई निर्माण खंड, कर्वी ने गुंता बांध से जलापूर्ति की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed