फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water supply falters, population of 25 thousand in trouble

Banda News: पानी की आपूर्ति लडख़ड़ाई, 25 हजार की आबादी परेशान

Thu, 15 Feb 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply falters, population of 25 thousand in trouble
बांदा। गर्मी अभी शुरू भी नहीं हुई पानी का रोना शुरू हो गया। पिछले एक सप्ताह से आधे शहर में पानी आपूर्ति 10 से 15 मिनट होने से लोग खासे परेशान है। हैंडपंप व टैंकरों से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान के बांबेश्वर फीडर से शहर के मोहल्ला खुटला, खिन्नीनाका, अवस्थी ढाल, फूटाकुआं, मढियानाका, मर्दननाका आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से कभी 10 से 15 मिनट तो कभी बूंद पानी नहीं आता है। ऐसे में 25 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। सुबह से शाम तक लोग पानी के लिए भूले बिसरे हैंडपंपों की दौड़ लगा रही हैं। कुछ टैंकरों से पानी भरकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


रामनरेश का कहना है कि हर वर्ष मार्च से जून तक पानी का रोना बना रहता है। इस वर्ष तो फरवरी माह से ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। गर्मी में क्या हाल होगा। अरूण का कहना है कि जल संस्थान के पानी के टैंकर कुछ विशिष्ट लोगों तक पहुंचते है। आम लोग पानी के लिए भटकते रहते है। जल संस्थान के एक्सईएन राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जिस वजह से पानी की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। पर्याप्त बिजली मिले तो पानी की भी समस्या न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed