फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wasteful expenditure of even a single penny of the Sangh is haram for us

Banda News: संघ का एक पैसा फिजूल खर्च हमारे लिए हराम

Thu, 09 Jan 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wasteful expenditure of even a single penny of the Sangh is haram for us
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक बुधवार को संघ भवन में हुई, जिसमें महामंत्री राम प्रकाश शिवहरे ने पूरे साल का आय व्यय का ब्यौरा अधिवक्ताओं के सामने पेश किया। अधिवक्ताओं ने अब तक का सबसे पारदर्शी खर्च बताया।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार 25 से अधिक अधिवक्ता दिवंगत हुए, जिनके आश्रितों को 50 लाख से अधिक दिए गए। इसके अलावा बीमार अधिवक्ताओं को इलाज आदि में 20 लाख खर्च किए गए। इसके बाद भी बार ने सात लाख बचा लिए। कहा कि शायद बार संघ के इतिहास का पहला साल होगा कि शपथ ग्रहण में भी 80 हजार से अधिक निजी तौर पर खर्च किया गया। आंदोलन, बाहरी सम्मेलनों में आने-जाने व खाने सहित सदर में जो भी चाय नास्ते में खर्च हुआ वह निजी तौर पर खर्च किया गया। संघ की कमाई का एक पैसा फिजूल खर्च नहीं किया गया।अधिवक्ताओं ने वार्षिक खर्च की सराहना की। खर्च को पारदर्शी बताया। बाद में एल्डर कमेटी ने चुनाव की घोषणा की। कहा कि मतदान 10 फरवरी को होगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक दीक्षित, राकेश सिंहा, गंगा सिंह, उमाशंकर, महेंद्र सिंह सहित पूर्व बार संघ अध्यक्ष व अधिवक्ता और कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष बृजेश ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed