फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Warning to the Vigilance and Supervisory Officer, after three years neither complete arrest nor return of facts

विवेचक और पर्यवेक्षण अधिकारी को चेतावनी, तीन साल बाद भी न पूरी गिरफ्तारी न असलहों की वापसी

Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning to the Vigilance and Supervisory Officer, after three years neither complete arrest nor return of facts
बांदा। कोरोना का कहर और बढ़ गया। शनिवार को संक्रमित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। जांच में 60 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कोरोना की गिरफ्त में आने वाले इन मरीजों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 6 पुलिस कर्मी तथा जिला जेल के 7 बंदी रक्षक हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय मेडिकल कालेज हॉस्टल मेस के तीन कर्मी और स्योढ़ा, महुआ तथा बहेरी पीएचसी के एक-एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब जनपद में सक्रिय मरीजों का ताजा आंकड़ा बढ़कर 350 हो गया है। अब तक जनपद में 823 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 473 स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पा गए हैं। मौतों का आंकड़ा 8 है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम आई जांच नमूनों की सूची अब तक सबसे बड़ी संक्रमितों की सूची साबित हुई। इसमें लगभग 25 महिलाएं हैं। शहर के फूटाकुआं में संक्रमितों की संख्या थम नहीं रही। लगातार तीसरे दिन यहां सूची में 25 लोग संक्रमित पाए गए। तीन दिन पूर्व इसी इलाके में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा नए संक्रमितों में बांदा शहर कोतवाली के पास, कालूकुआं, नरैनी रोड, जरैली कोठी, ईदगाह रोड, रोडवेज बस स्टैंड, खूंटी चौराहा, छोटी बाजार, कृषि विश्वविद्यालय और झील का पुरवा, कल्यानपुर, अमलोहरा, महुई, मवई आदि ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमित पाए गए हैं।
प्रधानाध्यापक पाजिटिव
तिंदवारी। कोरोना जांच टीम द्वारा लिए गए नमूनों में यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पॉजिटिव पाई गईं। अब तक यहां 10 संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। लेकिन कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं हुआ। मिठाई व अन्य दुकानों के आसपास जमघट लग रहा है। सैनिटाइजेशन की मांग की गई है।

दो पर महामारी अधिनियम की रिपोर्ट
तिंदवारी। साप्ताहिक बंदी के बावजूद शनिवार को दुकान खोलने व बिना मास्क लगाए लोगों पर पुलिस ने महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सिकंदरपुर के निजामुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन को दुकान खोलने व प्रेमनगर के ई-रिक्शा चालक नितिन गुप्ता पुत्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता के विरुद्ध धारा 269, 188 व 3 महामारी अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed