फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voters of Baberu region could not come on the 'track' of the rail

रेल की ‘पटरी’ पर नहीं आ सके बबेरू क्षेत्र के वोटर

Sat, 12 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Voters of Baberu region could not come on the 'track' of the rail
दांदौ यमुना नदी पर अधूरा पुल। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। 18वीं बार विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने जा रहे बबेरू विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मलाल है कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी उन्हें अपने यहां रेल यात्रा का सुख नसीब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आज भी बबेरू क्षेत्र के साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतदाता और लगभग पांच लाख आबादी पीपे के पुल से यमुना नदी पार कर कानपुर, लखनऊ और फतेहपुर जनपदों के लिए सफर कर रही है। यमुना नदी पर दांदौ और औगासी घाट में बन रहे पुल एक दशक बाद भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

बबेरू के मतदाताओं ने सभी प्रमुख दलों को मौका दिया। लेकिन यमुना के दोआबा क्षेत्र में आबाद यह इलाका आज भी बुनियादी समस्याओं और संकटों से जूझ रहा है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में यहां की जटिल समस्याएं प्रमुख मुद्दे के रूप में नजर नहीं आ रहीं। पुरानी परंपरा और रस्म के मुताबिक सभी दल के प्रत्याशी जातिगत वोटों की गोटें बिठाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र में मतदाता: कुल मतदाता : 3,36,848, पुरुष मतदाता : 1,85,931, महिला मतदाता : 1,50,902, मतदान केंद्र : 221व मतदेय स्थल : 386
2017 में प्रमुख चार दलों को मिले वोट
बबेरू विधान सभा क्षेत्र में अब तक 17 बार हो चुके चुनाव में सबसे ज्यादा पांच बार कांग्रेस के विधायक चुने गए। सीपीआई और बसपा को 3-3 बार और सपा व भाजपा तथा निर्दलियों को 2-2 बार जीतने का मौका मिला। यहां सबसे ज्यादा 4 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देव कुमार यादव विधायक चुने गए। बसपा के जीसी दिनकर को तीन बार यहां के मतदाताओं ने जिताया। कांग्रेस के रामसनेही भारतीय और सपा के विशंभर सिंह यादव 2-2 विधायक हुए।

मौजूदा प्रत्याशी
- अजय पटेल (भाजपा), विशंभर सिंह यादव (सपा), रामसेवक शुक्ला (बसपा) व गजेंद्र पटेल (कांग्रेस)

विशंभर यादव।

विशंभर यादव। - फोटो : BANDA

 अजय पटेल।

अजय पटेल। - फोटो : BANDA

रामसेवक शुक्ला।

रामसेवक शुक्ला। - फोटो : BANDA

गजेंद्र पटेल।

गजेंद्र पटेल। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed