{"_id":"6aad7efd802c3c12880d478b","slug":"aniket-defeats-kuldeep-banda-news-c-212-1-bnd1007-152293-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अनिकेश ने कुलदीप को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अनिकेश ने कुलदीप को चटाई धूल
Fri, 18 Sep 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 34- दंगल में दांवपेच आजमाते पहलवान। संवाद
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव नरजिता स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर शुक्रवार को दंगल हुआ।
शुरूआत राजेश शिवहरे, सपा प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति व बसपा नेता सुल्तान प्रजापति ने कराई। ग्राम प्रधान शिवदर्शन प्रजापति, छोटे बाबू प्रजापति व सत्यप्रकाश प्रजापति ने पहलवानों के हाथ मिलवाए।
दंगल में राजस्थान, पंजाब, नेपाल समेत सहारनपुर, इटावा, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर व बांदा के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। गौरीकला के अनिकेश पहलवान ने नरजिता के कुलदीप, सहारनपुर के साहिल ने टिकवापुर के संगम, कानपुर की खुशी ने इटावा की पूनम, हनुमानगढ़ी अयोध्या के नागेंद्र दास ने राजस्थान के जल्लाद सिंह तथा नेपाल के शंकर थापा ने राजस्थान के सोनू को चित किया। आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
अवतार मोटर्स की ओर से बाइक के लिए हुई कुश्ती में कुसमरा के हुकुम सिंह ने सहारनपुर के परवेज को चारों खाने चित कर बाइक अपने नाम की।
दंगल में प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू, संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप पांडेय, अरविंद निषाद, राममोहन शुक्ल, निरंजन चक्रवर्ती, यूटा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश सिंह गौतम समेत अन्य मौजूद रहे। रेफरी शिवराज सिंह व वीरेंद्र टेढ़ा रहे। कमेंट्री महेश द्विवेदी व दीपक सिंह जसपुरा ने की।