{"_id":"68ed520e36bda028ee01151a","slug":"volunteers-led-the-way-banda-news-c-212-1-bnd1007-134661-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
Tue, 14 Oct 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 03 पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते स्थानीय। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सोमवार को स्वयंसेवकों की ओर से कस्बे में पथ संचलन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने देश सेवा व अनुशासन की भावना को प्रदर्शित किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक गणवेश व डंडे के साथ शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ने कहा राष्ट्र प्रथम की भावना और व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से संघ ने राष्ट्र निर्माण में सौ वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर राकेश चौरसिया, प्रभात साहू, विपिन दीक्षित, कमलाकांत द्विवेदी, संतोष शिवहरे, देवीदयाल साहू शामिल रहे। (संवाद)