फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Volunteer women honored on Women's Day

महिला दिवस पर स्वयंसेवी महिलाएं सम्मानित

Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Volunteer women honored on Women's Day
अतर्रा/गिरवां/बदौसा। महिला दिवस पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुईं। निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम प्रभारी डा. अर्चना सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गुरूशरण सिंह, अक्षयकांत, तौफीक खां, अनिल चौधरी, मंजरी गंगवार, सोनाली पांडेय, प्रदीप वर्मा, दीपेश आदि मौजूद रहे। महिला सशक्तिकरण पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां में नाबार्ड द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया। शुरुआत नरैनी उप जिलाधिकारी ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण से की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। नाबार्ड डीडीएम संदीप कुमार गौतम, विद्यालय प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी, अर्चना मिश्रा, डा. बीआर अंबेडकर कालेज प्राचार्य राजकुमारी द्विवेदी, सुशील मिश्रा, डा.जेपी त्रिपाठी, सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, बदौसा में दलित आदिवासी जन संगठन का महिला समता एवं समानता, दशा-दिशा विषय पर जन संवाद हुआ। खेरिया ग्राम प्रधान शांति देवी, देवीदयाल, केशकली ने विचार व्यक्त किए। सावित्रीबाई फूले महिला संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। मंजू, संगीता, चूनामनी, शोभा, सुभद्रा, रानी, सुमन, सुधा, अनीता, सायराबानो, रेखा, संतोषिया, शशि प्रभा, सुलेखा, रेखा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed