फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Visually impaired students in the grip of virus

Banda News: वायरल की चपेट में आए दृष्टिबाधित छात्र

Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Visually impaired students in the grip of virus
बांदा। राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित आवासीय इंटर कॉलेज के छात्र वायरल की चपेट में आ गए। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वार्डन करीब 20 छात्रों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें दवा दी गईं। इनमें चार छात्र वायरल से ग्रसित पाए गए।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को बारिश में भीग जाने से कक्षा 11 के ब्रजेश कुमार (16), कक्षा 12 के अजीस कुमार बिंद (17), कक्षा नौ के सूरज (15), कक्षा 12 के संजय कुमार (17) को वायरल हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को वार्डन प्रीतम राज ने इन चार छात्रों के साथ 16 अन्य छात्रों को भी जिला अस्पताल में दिखाया है। यहां डॉक्टर ने उन्हें दवा देकर वापस विद्यालय भेज दिया। सुनील कुमार ने बताया कि जुलाई में रूटीन चेकअप करने आने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों का चेकअप नहीं किया है। न ही विद्यालय में फागिंग कराई गई है। इससे छात्रों को वायरल संक्रमण हुआ है। उन्होंने विद्यालय में फागिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed