फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers demonstrated against the merger of the school

Banda News: विद्यालय के विलय के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the merger of the school
स्कूल के विलय का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
अतर्रा। बच्चों की संख्या कम होने पर विद्यालय को अन्य विद्यालय से संबद्ध किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मर्जर को स्थगित न करने पर आंदोलन किया जाएगा। महुआ विकासखंड के अजीतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय को छात्रों की संख्या कम होने के कारण अन्य स्कूल में संबद्ध किया गया है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने शनिवार सुबह स्कूल के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और शासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यालय उनके घर के पास है। साथ ही बच्चे लंबे अर्से से यहां पढ़ रहे हैं। विद्यालय को अन्य विद्यालय से मर्ज करने पर बच्चों को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का भवन वर्ष 2022 में बना है और इसमें तीन कमरे, एक कार्यालय, रसोईघर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में स्कूल को बंद करना तर्कसंगत नहीं है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे विद्यालय समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश तिवारी, ग्रामीण रामराज, कुलश्रेष्ठ नारायण, प्रमोद नारायण, रोहिणी, सुमन, आरती, बसंती, उमाकांत तिवारी, शुभम सहित अन्य लोगों ने कहा कि विद्यालय का विलय रोकने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सपा मखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा है कि भाजपा के राज में लोग शिक्षा के लिए भिक्षा मांगने पर मजबूर हैं। भाजपाई क्या आईना नहीं देखते?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed