{"_id":"606b56e48ebc3ec86f6c1bbc","slug":"village-police-fir-judge-man-banda-news-knp621763338","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में पांच साल की कैद
विज्ञापन
बांदा। बीच बचाव कर रहे युवक पर लाठी से हमला कर घायल कर देने के दोषी को अदालत ने पांच साल का सश्रम कारावास व 1000 रुपये जुर्माना किया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी प्यारेलाल ने पहली जुलाई 2018 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई 2018 की रात गांव का राममनोहर अपने पिता मेवालाल व भाई राजेंद्र के साथ मारपीट कर रहा था। शोर शराबा सुनकर उसका भाई लालमन व अन्य लोग पहुंच गए। मना करने पर राममनोहर ने लालमन पर लाठी से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 जून को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष से आठ गवाह पेश किए गए। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने दोष सिद्ध होने पर राममनोहर को पांच साल की कैद व 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास होगा। (संवाद)
-----------------
बाइक की टक्कर से घायल
अतर्रा। कस्बे के अत्रि नगर निवासी आलोक सोमवार की सुबह दोस्त के यहां जा रहा था। डिग्री कालेज के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। (संवाद)
--------------
जहरीला पदार्थ खाया
अतर्रा। नाई गांव निवासी रामभरोसा ने सोमवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
-----------------
खेतों के ठूंठ में लगी आग
तिंदवारी। पलरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम कटे खेतों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पिपरहरी गांव निवासी अंगद सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल हार्वेस्टर से कटवाने के बाद खेतों में रख थी। खेतों में ठूंठ खड़े थे। इनमें अचानक आग लग गई। (संवाद)
--------------
अवैध शराब संग दो गिरफ्तार
ओरन। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में कमासिन पुलिस ने भदांव निवासी जयकरण वर्मा व मवई गांव निवासी रामकेश को गिरफ्तार किया है। पास से प्लास्टिक की बोरी में 20-20 देसी क्वार्टर शराब बरामद की है। उधर, वारंटी जोकर, हरियादव, राजा निषाद को गिरफ्तार किया है। दरोगा संजय कुमार, चौकी प्रभारी भगवानदीन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
बाइक से गिरकर चाचा-भतीजा घायल
अतर्रा। थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी राममिलन और उसका चाचा बालकरण सोमवार को बाइक में बाजार करने अतर्रा गए थे। शाम को वापस आते समय गांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक के पास से गुजरने से बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
------------------
रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
अतर्रा। मारपीट व लूट के मामले में अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। बांदा रोड निवासी शिवपूजन गुप्ता ने अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में दी अर्जी में बताया था कि पिछले माह वह मार्निंग वाक जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उनके साथ मारपीट की और 500 रुपये, सोने की चेन खींच ली। थाने शिकायत करने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। (संवाद)