फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,school,police,crops

पहले था वीरान, अब कायाकल्प से आबाद

Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
village,former,school,police,crops
बदौसा। डाकुओं की दहशत से जो विद्यालय कभी वीरान रहा करते थे, अब वहां का नजारा बदला हुआ है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में यह बदलाव कायाकल्प योजना की देन है। सुविधाएं बढ़ीं तो बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। विद्यालय भवन आकर्षक रूप ले चुका है। कुछेक काम बाकी हैं।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र दस्यु प्रभावित रहा है। यहां ददुआ, ठोकिया सहित कई दस्यु सरगना सक्रिय रहे हैं। नतीजे में इन डकैतों के मारे जाने के पूर्व तक यहां के स्कूल वीरान रहते थे। न शिक्षक जाते थे, न बालक-बालिकाएं स्कूल पढ़ने आते थे। कई गांवों के स्कूलों में तो आसपास के लोग बागवानी करने लगे थे। कुछ स्कूल भवनों को ग्रामीणों ने अपनी फसल रखने का अड्डा बना लिया था। डकैतों के सफाए के बाद माहौल बदलने की शुरुआत हुई। अब कायाकल्प योजना ने इन स्कूलों की और कायापलट कर दी। दुबरिया गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय इसकी बानगी है। कायाकल्प के 14 बिंदुओं में ज्यादातर पर काम हो चुका है। विद्यालय में 55 छात्राएं और 37 छात्र हैं। प्रधानाचार्य सहित सात अध्यापक हैं।
विज्ञापन

इंसेट---
कायाकल्प से स्कूल में हुए सुधार---
बालक-बालिकाओं का अलग-अलग शौचालय (रनिंग वाटर व सफाई सहित), हैंडवॉशिंग यूनिट, कक्षाओं में टॉइल्स, श्यामपट, परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप, बिजली का कनेक्शन, कक्षाओं में वायरिंग व विद्युत उपकरण, शुद्ध पेयजल के लिए टंकी, दीवारों पर आकर्षक वाल पेंटिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
शेष/अधूरे काम---
विद्यालय परिसर की बाउंड्री का निर्माण पूरा नहीं हुआ। रसोईघर में रंगाई-पुताई नहीं है।
इंसेट---
फोटो परिचय-23-रमेशचंद्र राजपूत
कायाकल्प योजना से विद्यालय में लगभग सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं। बाउंड्री निर्माणाधीन है। प्रधानाचार्य योगाचार्य भी हैं। बच्चों को योगा भी सिखाते हैं और उन्हें इसके लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री से पुरस्कार भी मिल चुका है।
-रमेशचंद्र राजपूत, प्रधानाचार्य, उच्च प्राथमिक स्कूल, दुबरिया गांव
इंसेट---
फोटो परिचय-21-अंबिका प्रसाद
घर से अच्छा लगता है स्कूल
कायाकल्प ने विद्यालय को हमारे घर से भी अच्छा बना दिया। यहां हमें साफ-सुथरी कक्ष, टॉइल्स की फर्श और गर्मी में सीलिंग फैन तथा शुद्ध पेयजल मिल रहा है। अब स्कूल में अच्छा लगता है।

-अंबिका प्रसाद, छात्र
इंसेट---
फोटो परिचय-22-सुशीला
गैरहाजिर रहने को नहीं करता मन
साफ-सुथरा माहौल, पीने का पानी और गर्मी से बचने को पंखे, रंगाई-पुताई व साज-सज्जा से पढ़ाई में खूब मन लगता है। स्कूल से गैरहाजिर रहने को मन नहीं करता। ऐसी कायाकल्प तो हमने सोची भी नहीं थी।
सुशीला, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed