फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,current,police,FIR

तारों में उतरे करंट से किसान के बेटे की मौत

Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
village,former,current,police,FIR
बांदा/खप्टिहा कलां। जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव में अन्ना पशुओं और सूअरों से फसल बचाने के लिए पड़ोसी किसान द्वारा अपने खेत की मेड़ पर तारों में दौड़ाए गए करंट ने बुधवार की रात पड़ोसी किसान के बेटे की जान ले ली। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कलां गांव में बीती बुधवार की रात बटाईदार किसान रामनारायण भुर्जी का पुत्र हिमांशु (19) पिता के खेत में ट्यूबवेल से पानी लगाने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह नजदीक स्थित एक अन्य किसान के ट्यूबवेल में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा यदुनाथ भुर्जी ने पुलिस को बताया कि बटाई पर लिए खेत में पानी लगाने उसका भतीजा हिमांशु गया था। पानी नजदीकी खेत के निजी ट्यूबवेल से लिया जा रहा था।
विज्ञापन

बताया कि पाइप में पानी आना बंद होने पर वह नलकूप और खेत मालिक रामू सिंह के ट्यूबवेल गया तो वहां खेत मालिक द्वारा अन्ना जानवरों व जंगली सूअरों आदि से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आ जाने से करंट से उसकी मौत हो गई। हिमांशु अहमदाबाद में मजदूरी करता था। एक हफ्ते पहले ही गांव आया था। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। जसपुरा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना करंट से मौत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-16- ट्राली पलटने की घटनास्थल पुलिस और ग्रामीण।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर दबा, मौत
पैलानी। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बुधवार की सुबह मजदूर की दबकर मौत हो गई। चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा गांव से गिट्टी लेने के जा रहा ट्रैक्टर अतरहट गांव के पास पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार पपरेंदा गांव निवासी राजा भैया का बेटा उमेश (30) नीचे दब गया। चालक सहित अन्य मजदूरों ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने जेसीबी से ट्राली हटवाकर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई राजू ने बताया कि उमेश अविवाहित था। मजदूरी करके भाइयों के बच्चों को पढ़ा रहा था। मां मैना ने बताया कि पिता का साया पहले ही उठ गया था। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार की दोपहर हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर से लोहे की सरिया लेकर पैलानी डेरा जा रहा ट्रैक्टर चौडगरा मोड़ पर पलट गया। सुमेरपुर निवासी चालक अजित पाल घायल हो गया। दरोगा राहुल सिंह ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
इंसेट---
किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
कालिंजर। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की लक्ष्मी ने बुधवार की दोपहर छप्पर से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत गए थे। भाई सुनील ने बताया कि लक्ष्मी अकेली बहन थी। वह दिमागी रूप से बीमार थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या की वजह बीमारी बताई जा रही है। जांच की जा रही है। (संवाद)
------------------
सियार के हमले से किशोर घायल
बांदा। सियार के हमले से बुधवार की शाम किशोर बुरी तरह से घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परशुराम तालाब (चमरौड़ी) निवासी राहुल शाम को घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी सियार ने हमला कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो सियार भाग गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)

------------------
वृद्धा ने जहर खाया
बांदा। वृद्धा ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गिरवां थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी तुलसा देवी ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहर खाने की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed