{"_id":"6022c72d8ebc3e4c843f6295","slug":"village-former-complaint-dm-dead-banda-news-knp6108893119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने वरासतों का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने वरासतों का सत्यापन किया
विज्ञापन
village,former,complaint,DM,dead
- फोटो : BANDA
बांदा। वरासत सत्यापन अभियान के तहत मंगलवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने बबेरू तहसील के मुरवल गांव में खुली चौपाल लगाकर दर्ज वरासतों का सत्यापन कराया। लेखपाल ने बताया कि यहां 46 खातेदार मृतक हैं। उनकी वरासत कर दी गई है। गांव में ड्रोन सर्वे हो चुका है। नक्शा तैयार किया जा रहा है। शिकायत पर डीएम ने गांव के कोटेदार की जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम सुरजीत सिंह को दिए। डीएम ने कई ग्रामीणों को वरासत प्रमाण पत्र भी दिया। कहा कि आनलाइन भी देखा जा सकता है। तहसीलदार वारिसानों को मुफ्त खतौनी वितरित की। बीडीओ डा.प्रभात कुमार सहित राजस्व कर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे। (संवाद)
वेतन-पेंशन के लिए कर्मियों का आंदोलन
बांदा। पांच माह से वेतन और वर्ष 2016 से पेंशन न मिलने के विरोध में उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने मंगलवार को बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। निगम के प्रबंध निदेशक लखनऊ को इस आंदोलन की नोटिस भेजी। कहा गया कि सितंबर 2020 से अब तक वेतन नहीं मिला। न ही पेंशन मिल रही है। कहा कि जल निगम कर्मी आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। समिति ने 12 फरवरी को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ डीएम के जरिए ज्ञापन प्रेषण, 16 से 22 फरवरी तक जल निगम मुख्यालय में अनशन व प्रदर्शन और 23 फरवरी से आमरण अनशन व प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर राजकुमार यादव, एसके सिंह, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुमन, प्रेमा देवी आदि जल निगम कर्मी व अभियंता शामिल रहे। (संवाद)
------------
बजट के लिए पीएम को भेजा आभारपत्र
बांदा। भाजपा ने वर्ष 2021-22 के केंद्रीय आम बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए बैठक में अभिनंदन किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और सर्व समावेशी तथा ईज ऑफ लिविंग की बुनियाद रखने वाला बजट तैयार कराया है। सामूहिक हस्ताक्षरों से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा गया। बैठक कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने अगुवाई की। विनोद जैन, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, पार्वती गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, संतोष मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, विनीता चौहान, रूपा आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
------------
नोट- कृपया फोटो सहित पूरी खबर लगा दें
----------------
समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने घासीराम
प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश कुमार महामंत्री बने
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर घासीराम निषाद फिर चुने गए। अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में मतपत्रों से संघ ने पदाधिकारी चुने। निवर्तमान अध्यक्ष घासीराम निषाद 62 फीसदी वोट लेकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद नजीर को 22.5 फीसदी वोट मिले। त्रियुगी नारायण गुप्ता को 15.5 प्रतिशत वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश गुप्ता दोबारा चुने गए। उन्हें 70.45 वोट हासिल हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश पाल को 29.54 प्रतिशत वोट मिले। महामंत्री पद पर महेश प्रजापति ने 72.72 फीसदी वोट हासिल करके जीत का परचम लहराया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 27.27 फीसदी वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेशचंद्र गुप्ता निर्विरोध चुने गए। मतदान मतपत्रों से हुआ। चुनाव अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने नतीजे घोषित कर निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
चुनाव के दौरान अध्यात्म कला अध्यक्ष आरसी योगा, सर्व वैश्य चेतना समिति मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, राजेंद्र कुमार मिश्रा, राहुल मिश्रा, राहुल राजपूत, राकेश त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, पवन कबीर, शिवम साहू, जयप्रकाश कबीर, अनिल राजपूत, सोनू राजपूत, मलखान कबीर, राजेश कुमार, दिनेश चंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेश प्रजापति, प्रेमकुमार, सोनू शिवहरे, दीपांक धुरिया, सोनू राजपूत, शखावत खां, उमेश, गोपीकृष्ण ओमर, मोहित ओमर, हरीशंकर कबीर, मोहन कुमार, दिनेश यादव, गरीबदास भी मौजूद थे। वरिष्ठ एजेंट संजय कुमार गुप्ता व चंद्रशेखर तथा सुरेशचंद्र गुप्ता ने भी वितरकों का हौसला बढ़ाया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग पर आभार जताया।