फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,fish,police,FIR,boy

तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे, मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
village,fish,police,FIR,boy
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव में तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजन बच्चों के शव अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की शाम की है। अरथरा गांव निवासी संतराम का पुत्र सनी (12) अपने साथी शिवम गुप्ता उर्फ पांडे (11) के साथ गांव के बड़ा तालाब नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में समा गए। बताया जा रहा कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों डूबे। तालाब में मछली पकड़ रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों तालाब के गहरे में डूब गए। घाट में मौजूद लोगों ने काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। परिजन शव लेकर घर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। सनी और शिवम गांव स्थित स्कूल में क्रमश: कक्षा 7 और 6 के छात्र थे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
चुनाव ड्यूटी खत्म हुई तो हो गए पॉजिटिव
तिंदवारी। क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी परिषदीय शिक्षक की 9 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वह बहराइच में तैनात है। छुट्टी में घर आया हुआ था। 21 अप्रैल को कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीईओ कार्यालय बहराइच में चुनाव ड्यूटी के लिए तलब करने पर शिक्षक 29 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी पर गया था। चुनाव होने बाद देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। शिक्षक संघ नेता हरवंश श्रीवास्तव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम समेत सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन जांच करने के लिए डेढ़ हजार सैंपल आ रहे हैं। इतनी जल्दी (5 दिन) में रिपोर्ट उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सांस में दिक्कत से दो की मौत
नरैनी। क्षेत्र के पटेल नगर निवासी 32 वर्षीय युवक को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को सुबह उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उधर, राजीव नगर में 55 वर्षीय अधेड़ की तबीयत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से सतना (मध्य प्रदेश) लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की अतर्रा मार्ग पर मार्बल की दुकान है। (संवाद)
------------------
साप्ताहिक बंदी के बावजूद जाम
अतर्रा। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद सहालग के चलते बांदा रोड, नरैनी रोड, स्टेशन रोड, बदौसा रोड आदि मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिसकर्मियों के न होने की वजह से वाहन चालक आगे निकलने को लेकर नोकझोंक करते रहे। भीषण जाम में एंबुलेंस व जनरथ बस, सहालग वाहन, दूल्हा-दुल्हन वाहन फंसे रहे। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। (संवाद)
------------------
मतगणना के लिए डीएम ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
बांदा। पंचायत चुनाव मतगणना 2 मई (रविवार) को होगी। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बैठक कर मतगणना तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी। निर्देश दिए कि जिला पंचायत पद के परिणामों की घोषणा जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी करेंगे। मतगणना कर्मियों का एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा।
शुक्रवार को मेडिकल कालेज सभागार में मतगणना तैयारियों की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के सभी आठ खंड विकास अधिकारी मतगणना केंद्रों में टेंट, जनरेटर, लाउडस्पीकर, कुर्सी-मेज, बैरिकेडिंग, जाली आदि की व्यवस्थाएं देखेंगे। साथ ही न्याय पंचायतवार मतगणना टेबलों और कक्ष निर्धारण भी करेंगे। मतगणना केंद्रों में मेडिकल डेस्क की स्थापना सहित जरूरी दवाएं, थर्मल स्कैनर, मास्क और चिकित्सीय टीम की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) को मतगणना केंद्रों में वीडियोग्राफी और जल संस्थान अधिशासी अभियंता को पेयजल की जिम्मेदारी सौंपी। निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्याशियों के अभिकर्ता नियुक्त करने की अनुमति को कहा। यह भी निर्देश दिए कि मतगणना केंद्रों के परिणाम आयोग की निर्धारित वेबसाइट पर तुरंत अपलोड किए जाएं। अपर मुख्य अधिकारी व बीडीओ विकास खंड स्तर पर नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को जरूरत के मुताबिक कंप्यूटर आपरेटर और सेट इंटरनेट सहित मतगणना वाले दिन सुबह 6 बजे तक उपलब्ध करा दें। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
------------
दो कारों में टक्कर, तीन घायल
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के पास इनोवा कार ने कार को टक्कर मार दी। कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। यूपी-112 पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पैलानी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बांदा से हमीरपुर जा रही इनोवा कार और घाटमपुर से बांदा जा रही कार के बीच टक्कर हुई है। कार चालक नारेंद्र (घाटमपुर), प्रमोद, शीबू (घाटमपुर) को यूपी-112 पुलिस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
-------------------
मतदान कार्मिक की मौत
अतर्रा। राजकीय पशु चिकित्सालय, बदौसा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जय सिंह यादव की हरदौली मतदान केंद्र में हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार को तड़के मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि जय सिंह की एक सप्ताह से तबीयत खराब चल रही थी। उसने चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए निर्वाचन अधिकारियों से आग्रह किया था। पर ड्यूटी नहीं कटी। बृहस्पतिवार को मतदान के दिन केंद्र में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। (संवाद)
-----------
वाहन की टक्कर से किशोर घायल
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव का इब्राहीम शुक्रवार को बाइक से दवाइयां लेने अतर्रा आया था। यहां से दवाएं लेकर जाते समय बिंसडा सीएचसी के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। (संवाद)
-------------
स्ट्रांग रूम में पुलिस का पहरा
बांदा/खप्टिहा कलां। ब्लाक मुख्यालयों के निर्धारित स्थलों में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा पीएसी और पुलिस के हवाले है। सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। यहां मतपेटियों की सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस बल का कड़ा पहरा है। बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश पर सख्ती से रोक है। उधर, पंचायत चुनाव की मतगणना जसपुरा कस्बे के मधुसूदन दास इंटर कॉलेज में होगी। शुक्रवार को जसपुरा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह व एसआई रावेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उनके द्वारा मतगणना स्थल पर हो रही बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। (संवाद)

----------------
फोटो परिचय-11-बांदा रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर फेंकी गई पीपीई किट, जबकि इसे जलाकर निस्तारण करने के आदेश हैं। पर लापरवाही ऐसी कि इसे भीड़भाड़ वाले स्थान स्टेशन के बाहर सड़क किनारे फेेंक दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed