{"_id":"609d6e5f8ebc3edca21d1d3f","slug":"village-accident-bike-police-fir-banda-news-knp62826615","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से बाइक टकराने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से बाइक टकराने से युवक की जान गई
विज्ञापन
बांदा। मवेशी से टकराकर बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक में सवार दो मजदूर घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर के अलीगंज निवासी हर्षा दित्य सिंह (39) गुरुवार को सुबह बाइक से अपनी ससुराल अलिहा गांव जा रहा था। साथ में पड़ोसी अमर सिंह (50) भी था। कोतवाली देहात क्षेत्र के ददरिया गांव के पास सामने आ गए मवेशी से बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने हर्षा दित्य को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घायल अमर ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी करता था। उसके एक पुत्र है। उधर, एक अन्य घटना में सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के अमिलिहा गांव निवासी सज्जन (25) और सूरज (30) एक ही बाइक पर यहां चमरौड़ी में मजदूरी कर रहे हैं। गुरुवार को दोपहर शहर के कालूकुआं में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
----------------
फोटो परिचय-18-निभौर गांव में घटनास्थल पहुंचे सीओ सियाराम और प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा। संवाद
नवनिर्वाचित प्रधान पति ने खुद को गोली से उड़ाया
पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया
प्रधान पत्नी बोली, कुछ दिनों से तनाव में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। नवनिर्वाचित प्रधान के पति/पंचायत मित्र ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से वह तनाव में था। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तमंचा कब्जे में ले लिया।
घटना कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव की है। नवनिर्वाचित प्रधान नीलम देवी के पंचायत मित्र पति रामकिशोर (30) ने बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो रामकिशोर का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पत्नी नीलम ने बताया कि पंचायत चुनाव में पति ने रात-दिन मेहनत की। जीत मिलने पर परिवार में खुशी थी। लेकिन तीन-चार दिनों से वह तनाव में थे।
गुमशुम रहने का कारण भी जानना चाहा, लेकिन पति रामकिशोर ने कुछ नहीं बताया। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास पड़ा तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंसपेक्टर ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते गोली मारकर आत्महत्या की है। जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके।
--------------
सिर में चोट से मौत
बांदा। नरैनी क्षेत्र के नहरी गांव में देवरूप (85) की बुधवार की दोपहर सिर में गंभीर चोट से मृत्यु हो गई। गिरने से सिर में चोट लगना बताया गया। मृतक पेशे से किसान था। उधर, सांड़ा (मरका) गांव में सत्यम (18) ने बुधवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)