{"_id":"5dcd9d428ebc3e548a6926c8","slug":"vigilance-and-exercise-are-important-in-catering-to-avoid-diabetes-banda-news-knp5258291102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह से बचने को खानपान में सतर्कता और व्यायाम जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह से बचने को खानपान में सतर्कता और व्यायाम जरूरी
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के तहत शहर में निकली जन जागरुकता रैली में शामिल सीएमओ, डिप्
- फोटो : BANDA
गिरवां/बांदा। हेल्थी फैमिली-फिट इंडिया अभियान के तहत गुरुवार को विश्व मधुमेह दिवस पर यहां रैली और गोष्ठी के जरिए आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और जागरूक किया गया। उधर, मंडल मुख्यालय में जागरुकता रैली निकाली गई।
अमर उजाला फाउंडेशन और एकल विद्यालय अभियान के संयुक्त तत्वावधान में तिंदवारा संच ने गांव में जागरुकता रैली निकाली। तिंदवारा संच के लोग शामिल रहे। मिनी सचिवालय भवन में गोष्ठी हुई। प्रधान प्रतिनिधि प्रेमस्वरूप द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और खानपान में सतर्कता जरूरी है। मधुमेह की भी बीमारी नहीं होती। एकल अभियान के हरीशंकर पटेल ने कहा कि मौसमी सावधानियां बरतकर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में एक घंटा अपने शरीर को देकर स्वस्थ रहने के साथ मधुमेह को रोका जा सकता है। फिट इंडिया के माध्यम से यह संदेश गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। दोनों कार्यक्रमों में अंचल अभियान प्रमुख रामबाबू, जयप्रकाश, अखिलेश प्रजापति, राजेश, शैलेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
उधर, विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बांदा शहर में सुबह सीएमओ कार्यालय परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। सीएमओ डा. संतोष कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, कर्नल ओपी शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स का नेतृत्व किया।
नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि डायबिटीज के बढ़ते मरीजों का कारण खराब जीवनशैली और खानपान तथा शारीरिक गतिविधियों में कमी होना है। वित्तीय परामर्शदाता अरविंद गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में शुगर की जांच मुुफ्त होती है। जिला अस्पताल में एनसीडी सेल द्वारा स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित हुआ। प्रभारी चिकित्सक डा. केएल पांडेय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया।

गिरवां में डायबिटीज-डे पर आयोजित गोष्ठी संबोधित करते एकल अभियान पदाधिकारी।- फोटो : BANDA