{"_id":"5c3cc9d7bdec22736153f27e","slug":"view-of-natabali-by-bathing-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में स्नान कर किया नटबली का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में स्नान कर किया नटबली का दर्शन
Mon, 14 Jan 2019 11:11 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नटबलि मेले में युवाओं का जमघट।
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। भूरागढ़ दुर्ग के नटबली मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नटबली समाधि के दर्शन किए। इनमें ज्यादातर युवक और युवतियां थीं। इसे आशिकों का मेला भी कहा जाता रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही नदी, तालाब व सरोवरों में मकर संक्रांति की धूम थी। स्नान के बाद पूजन कर मंदिरों में दर्शन किया और गरीबों को खिचड़ी बांटी। भूरगढ़ दुर्ग में स्थित शहीद स्मारक, अमृत कुंड आदि में भी भीड़ रही। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने कोने-कोने पर नजर रखी।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में युवक, युवतियों और अन्य लोगों ने केन नदी में नाव पर सैरसपाटे का लुत्फ लिया। मेले की व्यवस्था देख रहे अनूप रावत और महमूद आदि ने बताया कि मेला दो दिनों तक चलेगा। महिलाओं के लिए नदी घाट पर अस्थाई वस्त्र चेंज रूम बनाए गए हैं। तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिहाज से नदी घाट पर नाविक व गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन