फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Video of assault in district hospital goes viral, investigation ordered

Banda News: जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Video of assault in district hospital goes viral, investigation ordered
बांदा। जिला अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन में लगे दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दवा लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति कथित तौर पर लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगा। इसका विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खूब थप्पड़ बरसाए, जिससे वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो वायरल हो रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. कुमार ने बताया कि दवा वितरण लाइन को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल मामला शांत है और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed