वाहन पेड़ से टकराया, कानपुर के 11 श्रद्धालु घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कार पेड़ से टकराने से दो बच्चों समेत 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में एक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए। कानपुर देहात के रनिया (अकबरपुर) निवासी श्रद्धालु दो वाहनों में मैहर देवी (सतना) दर्शन को गए थे। चित्रकूट होकर वापस आते समय रविवार को तड़के लगभग चार बजे बांदा-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरहंड गांव के नजदीक आगे चल रही एक वाहन पेड़ से जा टकराया। उसके बलवान सिंह (35) समेत आशा देवी (40), ज्योति (30), गुड़िया (32), शकुंतला (45), रिंकी (24), रामवती (65), सोनी देवी (30), कृष्णा देवी (5), आदर्श (4) व प्रभु (35) को खुरहंड चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक फरार हो गया। बलवान को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
अन्य घायलों को उपचार के बाद दोपहर को घर भेज दिया गया। घायलों का कहना था कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी अनिल (18) पुत्र फूलचंद्र अपने चचेरे भाई अरुण (15) पुत्र रामशरण के साथ बाइक पर जारी (कोतवाली देहात) गांव से घर लौटते समय मोड़ पर बाइक फिसल जाने से घायल हो गए। उधर, दिउली गांव (गिरवां) निवासी चुनुबाद (65) साइकिल पर घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में टेढ़ा (हमीरपुर) गांव निवासी श्रीराम (30) पुत्र रामेश्वर निर्माणाधीन मकान की स्लेब डलवाते समय छत से गिरकर घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र फूलचंद्र रविवार को दोपहर पीलीकोठी के पास ट्रक से कुचलकर घायल हो गया।